CG News
CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें 9 अप्रैल 2026 को रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा सांसद तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही इन पदों पर द्विवार्षिक चुनाव कराया जाएगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने 18 फरवरी को आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।
CG News: निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। अभ्यर्थी 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 मार्च, सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।
CG News: नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से 5 मार्च तक (सार्वजनिक अवकाश छोड़कर) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पूरी की जा सकेगी।
CG News: राज्यसभा चुनाव में 90 विधायक मतदान करेंगे। वर्तमान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 54, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 1 विधायक शामिल हैं। चुनाव गोपनीय मतपत्र से संपन्न होगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


