CG News : कांकेर। जिले के उइकाटोला के जंगलों से 5 हथियारबंद नक्सली आत्मसमर्पण करने निकले हैं। ये सभी नक्सली आज कांकेर एसपी कार्यालय में समर्पण करेंगे, जिससे जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
CG News : समर्पण करने वाले नक्सलियों में ACM मंगेश, ACM गणेश उइका, ACM राजे, ACM हिड़मे उर्फ जमाली और ACM मंगति शामिल हैं। इनके पास एक SLR और दो 303 राइफल हैं। इन पांचों नक्सलियों के समर्पण के बाद कांकेर जिले के मोहला-अवन्धी संयुक्त एरिया कमेटी को नक्सल मुक्त घोषित किया जाएगा।
CG News : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम इलाके में शांति और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने समर्पण प्रक्रिया के दौरान नक्सलियों के साथ सभी आवश्यक कानूनी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की जानकारी दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


