CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर तीन शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।
CG News : जानकारी के मुताबिक, 226 बटालियन के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे, तभी रास्ते में माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजनी IED मिले। इन विस्फोटकों का मकसद सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाना था। बम मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया।
CG News : सभी की संयुक्त कार्रवाई में इन IED को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद सर्चिंग टीम सुरक्षित वापस लौट आई। इस कार्रवाई से एक बार फिर इलाके में नक्सलियों की सक्रिय मौजूदगी के संकेत मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया है कि तय समयसीमा तक क्षेत्र को नक्सल मुक्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


