Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : राजधानी में गैस सिलेंडर का काला खेल बेनकाब, 16 सिलेंडर के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां खमतराई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 16 इंडियन गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 64 हजार रुपये बताई जा रही है।

Raipur City News : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय साव (30) के रूप में हुई है, जो ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रावाभाठा में ‘संतोष किराना स्टोर’ का संचालन करता है।

Raipur City News : पूछताछ के दौरान वह गैस सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने सभी सिलेंडर जब्त कर लिए। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई, जिसमें अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य विभाग को दे दी है और आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019