Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : फैक्ट्री में क्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सुरक्षा पर उठा सवाल

CG News
X

CG News : राजनांदगांव। राजनांदगांव के सोमनी इलाके में टेडेसरा स्थित आदित्य इंजीनियरिंग फैक्ट्री में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। देर शाम क्रेन गिरने से 37 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर ऋषि साहू की मौत हो गई।

CG News : जानकारी के अनुसार, मजदूर भारी सामान हटाने के दौरान क्रेन के पलटने की चपेट में आ गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना ने फैक्ट्री के अन्य मजदूरों में भारी नाराजगी और तनाव पैदा कर दिया। मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने काम के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए।

CG News : इसके विरोध में मजदूरों ने हंगामा किया और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा पत्नी के लिए आजीवन पेंशन सुनिश्चित करने की मांग की। सोमनी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे की जिम्मेदारी तय करने के लिए फैक्ट्री के प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। घटना ने कार्यस्थल सुरक्षा और मजदूरों की सुरक्षा नियमों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019