Naxal encounter:
CG News: कांकेर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने कांकेर में तीन नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अफसरों के मुताबिक एनकाउंटर अभी भी चल रहा है। जंगल में सर्च अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई थी, जिसमें तीन नक्सली मारे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ कांकेर-गरियाबंद जिले और ओडिशा सीमा पर हुई। रावस जंगल में सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। टीम में डीआरजी के साथ कांकेर और गारियाबंद की पुलिस भी थी।
CG News: पुलिस और डीआरजी के साथ हुए एनकाउंटर में अब तक तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान तीन शव बरामद किए, जिसमें दो पुरुष और एक महिला नक्सली है। तीनों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। साथ ही नक्सलियों के ठिकानों से हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए नक्सलियों में माओवादियों की एरिया कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं।
CG News: छत्तीसगढ़ के साथ ही सभी नक्सल प्रभावित राज्यों में पुलिस लगातार ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक छत्तीसगढ़ में 252 नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान सबसे ज्यादा 223 नक्सलवादी बस्तर संभाग में मारे गए हैं। इसके अलावा गरियाबंद में भी 27 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया है। इससे पहले 22 सितंबर को भी दो सीनियर माओवादी कमांडर राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ सत्यनारायण रेड्डी को मार गिराया था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


