Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : अवैध रेत खनन में दबने से हुई थी नाबालिग की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की झूठी कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार

CG News
X

CG News

CG News : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन के दौरान एक नाबालिग की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रेत माफिया तोषण कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की झूठी कहानी गढ़ी थी, जिसे पुलिस ने पूरी तरह बेनकाब कर दिया।

CG News : नाबालिग दबकर हुई मौत

9 अप्रैल 2026 की रात करीब 3 बजे ग्राम गढ़वट में खारंग नदी किनारे अवैध रेत खनन चल रहा था। आरोपी तोषण कश्यप (34 वर्ष) ने अधिक रेत निकालने के लालच में नदी में 6-7 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया। इसी दौरान गड्ढा धंस गया, जिससे 17 वर्षीय अमित कश्यप दबकर मर गया। एक अन्य युवक अमित यादव घायल हो गया।

CG News : झूठी कहानी का पर्दाफाश

घटना के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने के लिए ट्रैक्टर को हटाकर ट्रॉली पलट दी और पुलिस को बताया कि यह सड़क हादसा है। लेकिन रतनपुर पुलिस ने गहन जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। प्रशिक्षु थाना प्रभारी आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (हत्या) और 238(बी) के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी तोषण कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस अवैध रेत खनन के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019