CG News : जगदलपुर/गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित गढ़चिरौली जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त ऑपरेशन में सी-60 कमांडो, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जिला पुलिस ने मिलकर नक्सलियों से जुड़े 44 स्मारकों को ध्वस्त कर दिया।
CG News : ये स्मारक लंबे समय से नक्सली गतिविधियों और उनके प्रचार तंत्र के प्रतीक माने जाते थे। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान गहन खुफिया जानकारी और क्षेत्रीय सुरक्षा मूल्यांकन के बाद योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया। कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नक्सल विचारधारा के महिमामंडन पर रोक लगाना और स्थानीय युवाओं को भटकाव से बचाना है।
CG News : सुरक्षा बलों का मानना है कि ऐसे प्रतीकों को हटाने से नक्सल प्रभाव कमजोर होगा और इलाके में प्रशासनिक पकड़ मजबूत होगी। साथ ही यह संदेश भी दिया गया है कि सरकार शांति और विकास के मार्ग में बाधा बनने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज किए जा रहे हैं, ताकि प्रभावित इलाकों में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया जा सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


