Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर बिजली पोल से भिड़ी, दो सगे भाई समेत तीन की मौत

CG Accident
X

CG Accident : रायपुर। जिले के पारागांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आरंग थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक महासमुंद से आरंग की ओर आ रही सफेद रंग की टाटा विस्टा क्रमांक सीजी 04 एचडी 2156 नदी मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई।

CG Accident : तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान छुरा थाना क्षेत्र के सरागांव निवासी सगे भाई हर्ष कुमार देवांगन (21) और राहुल देवांगन (20) के रूप में हुई है। दोनों हाल ही में आरंग स्थित परमेश्वरी फोटो स्टूडियो में कार्यरत थे।

CG Accident : तीसरे मृतक की पहचान थानू सतनामी (22), निवासी ग्राम ओडका, थाना आरंग के रूप में हुई है। हादसे में घायल मिथलेश धीवर (23), निवासी ब्लॉक आरंग को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ।

CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस टीम पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019