Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

SIR : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का बड़ा पुनरीक्षण, 1.87 करोड़ नाम फाइनल, लाखों नाम हटे

SIR
X

SIR : रायपुर। राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब प्रदेश में कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार मतदाता पंजीकृत रह गए हैं। तुलना करें तो पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में करीब 2.12 करोड़ मतदाता दर्ज थे।

SIR : यानी पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़ी संख्या में नाम सूची से हटाए गए हैं। राजधानी रायपुर जिले में भी व्यापक बदलाव देखने को मिला है। यहां लगभग 5 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं। पहले जिले में करीब 20 लाख मतदाता दर्ज थे। सर्वाधिक नाम रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से हटाए जाने की जानकारी सामने आई है।

SIR : प्रारंभिक सूची में 27.34 लाख नाम विलोपित किए गए थे। इसके बाद करीब 2.95 लाख लोगों ने दावा-आपत्ति प्रस्तुत की। इन दावों के परीक्षण और निराकरण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019