CG NEWS
CG NEWS: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उतरदा गांव में आज खेत में काम कर रहे दंपती पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में प्रवीण कुमार मरावी (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कीर्ति मरावी (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। उसे जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
CG NEWS: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने के बाद कीर्ति लगभग एक घंटे तक बेहोश रही। होश आने के बाद उन्होंने अपने ससुर को फोन करके इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्रवीण कुमार मरावी को मृत घोषित कर दिया। कीर्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
CG NEWS: कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जिला मेडिकल अस्पताल से जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो मिला है। इस आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने के समय आसमान में काले बादल छाए थे। बादलों के गड़गड़ाने की आवाज आ रही थी। अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और यह हादसा हो गया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


