CG News: पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की रायपुर में घेराबंदी, पुलिस का लगा पहरा... क्या है वजह जानिए...
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की रायपुर में घेराबंदी हो गई है। पुलिस ने राजधानी रायपुर पहुंचते ही ननकीराम कंवर को उनके गेस्ट हाउस में ही रोक दिया है। उनके गेस्ट हाउस के बाहर प्रशासन और पुलिस का पहरा है। उन्हें हाउस से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना देने कोरबा से रायपुर पहुंचे हैं।
CG News: पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर के खिलाफ बीते दिनों 14 गंभीर शिकायतें की थीं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे राजधानी में धरने पर बैठेंगे। इसी के तहत शनिवार सुबह वे धरना देने निकले थे। हालांकि, उन्हें गहोई भवन में नजरबंद कर दिया गया और वे वहां से निकलने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ननकीराम कंवर का कहना है कि अगर प्रशासन इसी रवैये पर कायम रहा तो अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।
CG News: जिला प्रशासन को दिया था पत्र
पूर्व गृहमंत्री शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे और धरने की जानकारी जिला प्रशासन को पहले ही पत्र के जरिए दे चुके थे। शनिवार सुबह 10.30 बजे धरना स्थल पर पहुंचने के प्रयास के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। राज्य शासन ने ननकीराम के शिकायती पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच रिपोर्ट मांगी है। सुनील जैन ने बताया कि शासन की ओर से अभी लिखित आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलने के बाद वे रिपोर्ट सौंपेंगे और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
CG News: पूर्व गृह कंवर मंत्री का आरोप
ननकीराम कंवर ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कलेक्टर हिटलरशाही तरीके से प्रशासन चला रहे हैं। 40,000 स्व-सहायता समूह की महिलाओं से अरबों रुपये की ठगी, फर्जी मुआवजे और अन्य अनियमितताओं में कलेक्टर की संलिप्तता है। पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कलेक्टर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टारगेट कर रहे हैं। इसमें पत्रकार के मकान को गिराना और पार्टी कार्यकर्ताओं के राइस मिल व पेट्रोल पंप को सील करना शामिल है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


