CG News : सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी...
CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 159वीं बटालियन के जवान मोहन शर्मा ने गुरुवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुकमा के चिक्कापाल स्थित 159वीं बटालियन के मुख्यालय में सुबह करीब 8 बजे हुई।
CG News : मूल रूप से बिहार निवासी जवान मोहन शर्मा कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उन्होंने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी।
CG News : पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

