CG News : रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर सेवा पखवाड़ा 2025 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम मुख्य अतिथि थे, जबकि समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अध्यक्षता की।
CG News : सीएम साय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के तहत ‘सियान गुड़ी’ का निर्माण किया जाएगा, जो प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थापित होंगी। इन गुड़ियों में उन बुजुर्गों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी, जिन्हें घर पर पर्याप्त देखभाल नहीं मिल पाती। इससे वृद्धजनों की दिनचर्या आसान और सम्मानजनक बनेगी। इसके अलावा, प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में PPE मॉडल पर आधारित वृद्धाश्रम बनाए जाएंगे।
CG News : रायपुर में एक विशेष मरम्मत केंद्र भी खोला जाएगा, जहां सरकार द्वारा दिए गए उपकरण जैसे फोन और व्हीलचेयर की मरम्मत की जा सकेगी। इससे बुजुर्गों को खराब होने पर इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और उन्हें त्वरित सहायता मिलेगी। यह कदम वृद्धजनों की स्वतंत्रता और सुविधा को बढ़ावा देगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
