CG News: युवक की निर्मम हत्या, चाकूबाजी का CCTV फुटेज आया सामने...
गोकुलपुर: गोकुलपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक टिकेश्वर साहू की चाकू से हत्या कर दी गई, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने एक के बाद एक कई वार किए, जिससे टिकेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।
सोशल मीडिया पर डाली खून से सनी चाकू की रील
हत्या के बाद आरोपी इंद्रजीत साहू ने खून से लथपथ हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील अपलोड कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जो इस खौफनाक वारदात में बदल गया।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इंद्रजीत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
CCTV फुटेज :
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


