Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

US Israel Iran war : जॉर्डन एयरबेस पर अमेरिकी THAAD सिस्टम ईरानी मिसाइल अटैक में तबाह

Asian News
US Israel Iran war
X

US Israel Iran war

US Israel Iran war : तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के आठवें दिन ईरान ने बड़ा सैन्य हमला करते हुए जॉर्डन में तैनात अमेरिका के अत्याधुनिक THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर लगा THAAD का मुख्य रडार सिस्टम तबाह हो गया, जिसे अमेरिका के लिए बड़ा सैन्य झटका माना जा रहा है।

US Israel Iran war : ​मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने बीते एक हफ्ते के दौरान सऊदी अरब, यूएई और जॉर्डन में तैनात अमेरिकी रक्षा प्रणालियों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। ताजा हमले में जॉर्डन के 'मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस' पर लगे THAAD का मुख्य रडार सिस्टम तबाह हो गया है। बता दें कि एक पूरे THAAD सिस्टम की कीमत करीब 22 हजार करोड़ होती है, जबकि केवल इसके रडार की कीमत ही 2700 करोड़ तक होती है।

US Israel Iran war : ​अमेरिका के बचे हैं केवल 8 सिस्टम

​यह हमला अमेरिका के लिए एक बड़ी सैन्य क्षति माना जा रहा है क्योंकि पूरी दुनिया में अमेरिका के पास ऐसे केवल 7 से 8 सिस्टम ही मौजूद हैं। यह रडार THAAD का सबसे अहम हिस्सा होता है, जो दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को पहचानने और उन्हें ट्रैक करने का काम करता है। इसके नष्ट होने से क्षेत्र में अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019