CG News : कवर्धा। जिले में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर पुलिस ने दो महिला सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नगदी रकम, सट्टा-पट्टी और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
CG News : शिवाजी कॉलोनी में पहली कार्रवाई-
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी में घर के सामने अंकों पर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस ने नंदिनी उर्फ नीलू गुप्ता को मौके से पकड़ा। उसके पास से सट्टा-पट्टी, पेन और नगद राशि बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
CG News : लोहाराना देवारपारा में दूसरी गिरफ्तारी-
दूसरी कार्रवाई वार्ड क्रमांक 05 लोहाराना देवारपारा क्षेत्र में की गई, जहां पूजा बांधेकर को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
CG News : व्हाट्सएप के जरिए फैलाया नेटवर्क-
जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी महिलाओं ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सट्टा संचालन का नेटवर्क तैयार किया था। अलग-अलग ग्रुपों में “खाईवाली” के नाम से सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस को अन्य लोगों के नाम भी मिले हैं, जो इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि अवैध सट्टा कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


