Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : थार की बैक गियर लगने से गाड़ी लुढ़का, दबने से दादी की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मंजर

UP News
X

UP News : फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां घर के अंदर कार पार्क करते समय एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

UP News : जानकारी के अनुसार, महिला का पोता घर के अंदर थार गाड़ी पार्क कर रहा था, जबकि बुजुर्ग महिला मुख्य गेट बंद करने के लिए बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी बैक गियर में चल पड़ी और तेज रफ्तार से पीछे की ओर बढ़ने लगी। महिला ने गाड़ी को अपनी ओर आते देख उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही सेकंड में वह गाड़ी के साथ पीछे की ओर खिंचती चली गई।

UP News : गाड़ी दीवार से टकराई, जिससे महिला उसके बीच बुरी तरह फंस गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा बताया जा रहा है, वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019