Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : शादी रिसेप्शन के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, लाखों का सामान जलकर खाक

MP News : शादी रिसेप्शन के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, लाखों का सामान जलकर खाक
X

MP News : शादी रिसेप्शन के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, लाखों का सामान जलकर खाक

MP News : भोपाल। शहर के भौंरी इलाके में सोमवार रात एक होटल एंड रिसोर्ट में आयोजित शादी के रिसेप्शन के दौरान अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास रखे गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जबकि आग की लपटें लगभग 50 फीट ऊँची उठती दिखाई दीं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद मेहमान डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

MP News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे रिसेप्शन के दौरान अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग सिलेंडर तक पहुँचते-पहुँचते विस्फोट हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

MP News : सूचना मिलते ही गांधीनगर, बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। टीमों ने देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर नियंत्रण पाया। जहां सिलेंडर फटा, उस क्षेत्र में पहले गाड़ियाँ खड़ी थीं; यदि विस्फोट के समय वहां लोग होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

MP News : आग बुझाने के बाद जेसीबी की मदद से जले हुए सामान को हटाकर प्रभावित हिस्से की सफाई की गई। देर रात तक दमकल की टीमें मौके पर डटी रहीं और धुआँ निकलने के मद्देनज़र अतिरिक्त एहतियात बरती गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019