CG News: रायपुर/अंबिकापुर। संसद में पेश किए गए वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बोरियाकला स्थित भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय में बजट का लाइव प्रसारण देखने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CG News: बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
CG News: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस बजट से आम नागरिकों को अधिक सुविधाएं, नए अवसर और मजबूत आधारभूत संरचना मिलेगी। विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुंचेगा और छत्तीसगढ़ को विकास की नई संभावनाएं प्राप्त होंगी।
CG News: उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। सबका साथ, सबका विकास की भावना से तैयार यह बजट आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा निवेश तथा शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विस्तार को नई गति देगा।
CG News: 2047 तक विकसित भारत का रोडमैप है यह बजट: ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय बजट को देश को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने वाला बजट बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस दूरदर्शी बजट के लिए बधाई दी।
CG News: अंबिकापुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बजट का लाइव प्रसारण देखने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह गरीबी निवारण पर केंद्रित बजट है, जिससे आने वाले समय में सभी सेक्टरों का तेज़ी से विकास होगा।

CG News: उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में रेलवे के पूंजीगत निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। माइनिंग, रेलवे, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में यह बजट राहत और विकास लेकर आएगा। साथ ही, मोदी सरकार गरीबों के लिए पक्के मकानों के निर्माण को लेकर निरंतर प्रतिबद्ध है।
CG News: बता दें कि, वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्वयं 27 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे। उन्होंने हाल ही में संकेत दिया है कि आगामी राज्य बजट 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों के साथ चर्चा पूरी कर ली गई है और इसमें रोजगार सृजन तथा जनहितकारी योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा।
