Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन को हरी झंडी, सीआरएस ने दो दिन के निरीक्षण के बाद दी ट्रेन संचालन की मंजूरी

CG News: बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन को हरी झंडी, सीआरएस ने दो दिन के निरीक्षण के बाद दी ट्रेन संचालन की मंजूरी
X

CG News: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेल मार्ग पर बन रही चौथी रेल लाइन परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने दो दिनों तक गहन निरीक्षण और परीक्षण के बाद नई चौथी रेल लाइन पर ट्रेन संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है।

CG News: 206 किलोमीटर लंबे इस विद्युतीकृत चौथी रेल लाइन प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतरलिया–रायगढ़–किरोडीमल नगर–भूपदेवपुर स्टेशनों के बीच 26.1 किलोमीटर लंबी नई चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

CG News: 29 और 30 जनवरी को रेलवे सुरक्षा आयुक्त बी.के. मिश्रा (दक्षिण-पूर्वी सर्किल) ने इस सेक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत भूपदेवपुर स्टेशन से हुई, जहां केबिन, पैनल रूम और यार्ड की जांच की गई। इसके बाद मोटर ट्रॉली से भूपदेवपुर से कोतरलिया तक नई लाइन का निरीक्षण किया गया।

CG News: निरीक्षण के दौरान इंटरलॉकिंग सिस्टम, प्वाइंट्स एवं क्रॉसिंग, ओएचई, पुल, लेवल क्रॉसिंग और सिग्नलिंग व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। इसके पश्चात ओएमएस कोच के साथ हाई-स्पीड ट्रायल भी सफल रहा।

CG News: सीआरएस की मंजूरी के साथ ही इस व्यस्त रेल खंड की लाइन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। ट्रेनों की समयपालन क्षमता सुधरेगी और यात्री एवं माल परिवहन को बड़ी राहत मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्रीय उद्योग, व्यापार और लॉजिस्टिक्स को भी नई गति प्रदान करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019