CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में CPI (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य और करोड़ों के इनामी रामधेर मज्जी ने अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर राज्य और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता दिलाई। इस अवसर पर आज न्यू सर्किट हाउस, राजनांदगांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
CG News : सीएम साय ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। रामधेर मज्जी और उसके साथी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। रामधेर पर एक करोड़ पांच लाख का इनाम घोषित था। साय ने बताया कि पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बलों ने 500 से अधिक माओवादी मारे हैं और 4 हजार से ज्यादा नक्सलियों को आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी के जरिए मुख्यधारा में लौटाया गया है।
CG News : मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लाभ राज्य को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की घोषणा के अनुसार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। सुरक्षा बलों के निरंतर अभियान और रणनीतिक सफलता के चलते नक्सलवाद अब “अंतिम सांसें” ले रहा है।
CG News : सीएम ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए प्रदेश में विशेष पुनर्वास नीतियां और योजनाएं लागू करने की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी अरुण देव गौतम, नक्सल ADG विवेकानंद सिन्हा, रेंज IG अभिषेक शांडिल्य समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी उपस्थित रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
