Municipal Elections 2025 : बुलेट पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे विधायक व्यास कश्यप.....
जांजगीर : Municipal Elections 2025 : जांजगीर-चाम्पा विधानसभा के विधायक व्यास कश्यप ने आज नगर निकाय चुनाव के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खास बात यह रही कि विधायक बुलेट मोटरसाइकिल से मतदान केंद्र पहुंचे, जिससे स्थानीय मतदाताओं और समर्थकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला।
Municipal Elections 2025 : मतदान के बाद जनता से की अपील
मतदान के बाद विधायक व्यास कश्यप ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर मतदाता की भागीदारी ही क्षेत्र के विकास की दिशा तय करेगी और सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।
शांतिपूर्ण मतदान की उम्मीद
व्यास कश्यप ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर संतोष जताया और कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो रहा है। उन्होंने प्रशासन को भी निष्पक्ष चुनाव संचालन के लिए धन्यवाद दिया।
जांजगीर-चाम्पा में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

