CG Crime : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के करमीटिकरा गांव में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और मोबाइल फोन व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
CG Crime : घटना 26 दिसंबर की रात करीब 12 से 12ः30 बजे के बीच की बताई जा रही है। बदमाश फुलैता चौक स्थित करमीटिकरा निवासी शिक्षक गुलाब सिंह जगत के मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। उस समय घर में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। बदमाशों ने सभी को डराया-धमकाया और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया।
CG Crime : हमले में शिक्षक समेत उनके परिजनों को मामूली चोटें आईं। लुटेरे घर से मंगलसूत्र, सोने की टॉप्स और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में दहशत फैल गई।
CG Crime : सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तीन नकाबपोश आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।
CG Crime : आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड और साइबर सेल की मदद ले रही है। गांव और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
