CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के दौरान दिए गए कथनों और व्हाट्सएप चैट से जुड़े तथ्यों में विरोधाभास पाए गए हैं।
CG Breaking : आदेश के अनुसार, डीएसपी वर्मा पर कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ लेने, पद का दुरुपयोग करने और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के आरोप सामने आए हैं। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

CG Breaking : गौरतलब है कि डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े विवाद की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। शासन के निर्देश पर एडिशनल एसपी स्तर पर कराई गई जांच में करीब 1475 पेज की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट का उल्लेख है। इन चैट्स में पुलिस विभाग से जुड़ी संवेदनशील और खुफिया जानकारियों के आदान-प्रदान की बात सामने आई, जिसे गंभीर अपराध की श्रेणी में माना गया है।
CG Breaking : इन तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए शासन ने सख्त कदम उठाते हुए डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


