Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में

Asian News
CG Crime
X

CG Crime : गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। जिले के गौरेला थाना अंतर्गत खोडरी चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज घरेलू हत्या का मामला सामने आया है। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर टांगिया से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

CG Crime : यह पूरा मामला खोडरी चौकी क्षेत्र के केंवची बैगापारा गांव का है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश बैगा अपनी पत्नी कुशुमकली पर लंबे समय से चरित्र को लेकर संदेह करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे। शनिवार को हुआ आपसी विवाद अचानक हिंसक हो गया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर टांगिया से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोटों के चलते कुशुमकली की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही खोडरी चौकी और गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त टांगिया भी जब्त कर ली गई है।

CG Crime : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और चरित्र शंका के चलते हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी राजेश बैगा से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019