CG Accident
CG Accident : बालोद। जिले के पुरुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो लोगों की जान ले ली। फागुनदाह गांव के पास भूसे से भरे एक ट्रक और ऑयल टैंकर की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में ट्रक चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
CG Accident : जानकारी के मुताबिक, ऑयल टैंकर जगदलपुर से भिलाई की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक गुंडरदेही से भूसा लेकर राइस मिल की ओर जा रहा था। फागुनदाह गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक शैलेश ठाकुर 41 वर्ष, निवासी पेंड्री, गुंडरदेही और कंडक्टर बुद्ध लाल ढीमर 50 वर्ष, निवासी फुण्डा, रनचिराई की मौके पर ही मौत हो गई।
CG Accident : हादसे में ट्रक में सवार तीन अन्य रूप सिंह यादव 60 वर्ष, लोमन ठाकुर 50 वर्ष और हृदय राम ठाकुर 50 वर्ष घायल है। ये सभी पेंड्री के रहने वाले है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


