Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh Rain Alert: प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट

Asian News
Chhattisgarh Rain Alert
X

Chhattisgarh Rain Alert

Chhattisgarh Rain Alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात का खतरा है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Chhattisgarh Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर से लखनऊ, पटना होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। रायपुर समेत मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में खरसिया, अड़भार, कटघोरा और सक्ती में 2 सेमी, जबकि मुंगेली, धरसींवा और जैजैपुर में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

Chhattisgarh Rain Alert: राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.5°C राजनांदगांव में और सबसे कम 20.6°C दुर्ग में दर्ज किया गया।

Chhattisgarh Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है, उनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019