Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : खिलौनों की आड़ में नशे का कारोबार, 676 नशीली गोलियों और चाकू के साथ दो गिरफ्तार

Raipur City Crime
X

Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। नॉर्थ जोन पुलिस ने खिलौनों के बॉक्स में छुपाकर नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 676 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

Raipur City Crime : मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कलिंग नगर स्थित सीएसईबी मैदान के पास दो युवक नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Raipur City Crime : पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सिद्धू बाघ (30) और रोहित कुमार (25) बताया, जो रायपुर के ही निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके दोपहिया वाहन से खिलौनों के बॉक्स में छुपाकर रखी गई 676 नग निट्रॉजपैम टैबलेट बरामद हुई। साथ ही एक बटनदार चाकू भी जब्त किया गया।

Raipur City Crime : आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे ये प्रतिबंधित दवाइयां ओडिशा से लाकर रायपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक बाइक और चाकू समेत करीब 1.17 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में आगे की जांच जारी है और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019