CG Accident : जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम के प्रतापदेव वार्ड की पूर्व महिला पार्षद राखी साव का सड़क हादसे में निधन हो गया। घटना मंगलवार सुबह हुई, जब राखी मेडिकल कॉलेज से अपने घर लौट रही थीं, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
CG Accident : सूचना मिलते ही लोग मौके पर जुटे, लेकिन हादसा इतना गंभीर था कि राखी साव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जानकारी के अनुसार, राखी साव ने 2015 में नगर निगम पार्षद के लिए निर्दलीय चुनाव जीतकर डेढ़ साल तक पद संभाला।
CG Accident : इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में नौकरी लग गई और उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और आरोपी वाहन चालक की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


