Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मनरेगा और आवास योजना के रिकॉर्ड में पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

CG News
X

CG News : सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के बांसापारा गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सर्वेश साहू मनरेगा में हाजिरी भरने को लेकर नाराज था। इसी बात को लेकर उसने मौके पर मौजूद सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान उसने कर्मचारियों के पास रखे दस्तावेजों से भरे झोले को छीन लिया और उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गए।

CG News : बताया जा रहा है कि घटना के समय सरकारी कर्मचारी योजनाओं के दस्तावेजों की देखरेख कर रहे थे, तभी आरोपी ने अचानक यह कदम उठाया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019