Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई।

CG Accident : मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

CG Accident : सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन का उपयोग सवारी ढोने के लिए किया जा रहा था, जबकि नियमों के अनुसार ऐसे मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाना प्रतिबंधित है।

CG Accident : इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में इस तरह के वाहन अक्सर सवारी ले जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019