CG Accident : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और पांच लोग घायल हो गए। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र से गुजर रही ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
CG Accident : हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब ई-रिक्शा चांपा से बम्हनीडीह की ओर जा रही थी। रिक्शा में कुल 6 लोग सवार थे। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
CG Accident : मृतक की पहचान मालखरौदा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक रोजी-रोटी के सिलसिले में हैदराबाद गया हुआ था और ट्रेन से उतरने के बाद परिवार के साथ गांव लौट रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


