Budget Session 2026
Budget Session 2026: नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को कार्यवाही के दौरान सदन की मर्यादा टूट गई। विपक्ष के हंगामे के बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज के टुकड़े फेंक दिए। इस पर सख्त एक्शन लेते हुए स्पीकर ने 8 विपक्षी सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। भारी शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी और अंत में इसे बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
Budget Session 2026: दोपहर 3 बजे चौथी बार कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन अधिकारी ने चेतावनी दी कि कागज फेंकने वालों के नाम दर्ज किए जाएंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया। इसके बावजूद हंगामा जारी रहा।
Budget Session 2026: निलंबित सांसदों के नाम:
डीन कुरियाकोस, चंदला किरण रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, हिबी ईडन, वेंकटरमन और प्रशांत पडोले।
Budget Session 2026: यह हंगामा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान हुआ। राहुल पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब के उद्धरण पढ़ रहे थे, जिसे स्पीकर ने रोका और अन्य सांसदों को बोलने का मौका दिया। इसी दौरान सांसदों ने फटे कागज स्पीकर चेयर की ओर उछाल दिए। निलंबन के बाद भी एक बार कागज फेंके गए। सदन में बार-बार व्यवधान के कारण पूरे दिन की कार्यवाही प्रभावित रही।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
