Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में धमाल: सेंसेक्स ने लगाया हाई जम्प, निफ्टी 25,727 पर बंद, रुपया भी मजबूत

Asian News
Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच नए व्यापार समझौते की घोषणा के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 2.5 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

Share Market: बीएसई सेंसेक्स दिन में 4,205 अंक (5.14%) तक चढ़कर 85,871 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, लेकिन अंत में 2,072.67 अंक (2.54%) की बढ़त के साथ 83,739.13 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 639.15 अंक (2.55%) चढ़कर 25,727.55 पर समाप्त हुआ। दिन के दौरान निफ्टी 1,252 अंक (4.99%) तक उछला और 26,341 के शिखर पर पहुंचा।

Share Market: व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद घोषणा की कि भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इस फैसले से रुपये में भी तेजी आई यह 122 पैसे (1.33%) मजबूत होकर 90.27 पर बंद हुआ और एशियाई मुद्राओं में टॉप परफॉर्मर रहा।

Share Market: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में अदानी पोर्ट्स 9.12% उछला, जबकि बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, पावर ग्रिड, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी मजबूत रहे। कपड़ा, चमड़ा, रत्न-आभूषण, समुद्री भोजन और विशेष रसायन क्षेत्रों के शेयरों में भी भारी तेजी दर्ज की गई।

Share Market: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर ने कहा कि यह समझौता भारत की निर्यात क्षमता को बढ़ावा देगा और विदेशी निवेशकों की वापसी की संभावना मजबूत करेगा। वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक रुख रहा कोस्पी 7% उछला, जबकि निक्केई, शंघाई और हैंग सेंग भी बढ़त में रहे। ब्रेंट क्रूड 0.65% गिरकर 65.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019