Bihar
Bihar: पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Nitish Kumar) गुरुवार को अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत अपने गृह जिले नालंदा (Nalanda) पहुंचे। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब उनके काफिले के सामने अचानक एक छोटी बच्ची आ गई। यह घटना बिहार शरीफ (Bihar Sharif) स्थित भैंसासुर मंदिर (Bhainsasur Temple) के पास उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री फ्लाईओवर के उद्घाटन के लिए जा रहे थे।
Bihar: घटना के दौरान मौके पर तैनात एक महिला कांस्टेबल ने बेहद सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बच्ची को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से एक गंभीर दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला मंदिर के पास पहुंचा, बच्ची अचानक सड़क पर दौड़ती हुई आ गई, जिससे कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई।
Bihar: इस घटना ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब यह एक हाई-प्रोफाइल दौरा था। इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नालंदा कॉलेज परिसर में उतरा था, जहां से वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।
Bihar: घटना के बाद काफिला आगे बढ़ा और मुख्यमंत्री ने लगभग 810 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें नए फ्लाईओवर का उद्घाटन भी शामिल था। इस दौरान कई मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


