Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध सिलेंडर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 45 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। गैस किल्लत और अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 45 गैस सिलेंडर और एक पिकअप वाहन जब्त किया।

Raipur City News : पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को सूचना मिली कि ग्राम चिचोली स्थित शान-ए-पंजाब ढाबा के सामने तिल्दा-खरोरा मेन रोड पर सफेद पिकअप वाहन (CG 04 QK 6282) में सिलेंडर रखकर ग्राहकों की तलाश की जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जांच में 37 भरे और 8 खाली सिलेंडर बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 74 हजार रुपये बताई गई, जबकि पिकअप वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।

Raipur City News : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिनेश्वर प्रसाद साहू (32, कुरूद) और लादूराम (29, जोधपुर, राजस्थान) के रूप में हुई। दोनों कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके और पूछताछ में बताया कि सिलेंडर मालिक भूपेश्वर प्रसाद साहू हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वाहन और सिलेंडर जब्त कर धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की। मामला खाद्य विभाग से संबंधित होने के कारण आगे की वैधानिक कार्रवाई खाद्य निरीक्षक शुभा गुप्ता को सुपुर्द कर दी गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019