Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IAS Posting : रजत बंसल बने CM सचिवालय में विशेष सचिव, रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव

IAS Posting
X

IAS Posting : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया है। इसके साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त समेत कई महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

IAS Posting : सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2012 बैच के आईएएस रजत बंसल आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के रूप में कार्य करेंगे। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त जिम्मा भी संभालेंगे।

IAS Posting : वहीं 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा और उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019