Big Accident : बरेली। बरेली से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो खड़े टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Big Accident : यह हादसा सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ा टैंकर पहले से दुर्घटनाग्रस्त था, जिसे हटाया नहीं गया था। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे उसी टैंकर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी बोलेरो से टकरा गई, जिससे हालात और भयावह हो गए।
Big Accident : हादसा इतना खतरनाक था कि मृतकों के शव निकालने के लिए बोलेरो को काटना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Big Accident : स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन पहले भी इसी स्थान पर टैंकर और बस की टक्कर हुई थी, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को समय रहते हटाया नहीं गया। अगर प्रशासन ने समय पर कार्रवाई की होती, तो यह बड़ा हादसा टल सकता था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


