Bengaluru News : बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां कर्ज के दबाव ने एक पूरे परिवार को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया। अनेकल तालुक के मल्लेनहल्ली गांव में चार सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Bengaluru News : मृतकों की पहचान आशा (55) और उनकी बेटी वर्षिता (34) के रूप में हुई है। वहीं आशा का बेटा मोहन गौड़ा (32) और वर्षिता का 11 वर्षीय बेटा मयंक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस जांच के अनुसार, घटना से पहले मोहन गौड़ा ने एक वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा था, जिसमें उसने परिवार पर कर्ज के भारी बोझ और मानसिक तनाव का जिक्र किया था।
Bengaluru News : इसके बाद उसने कथित तौर पर पहले अपने परिवार के सदस्यों को घायल किया और फिर खुद भी जान देने की कोशिश की। रिश्तेदार जब वीडियो देखने के बाद मौके पर पहुंचे, तो घर अंदर से बंद मिला। काफी मशक्कत के बाद जब वे अंदर पहुंचे, तो पूरे घर का मंजर देखकर सन्न रह गए।
Bengaluru News : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार लंबे समय से कर्ज के दबाव में था और लगातार तकाजों से परेशान था। हालांकि कर्ज की वास्तविक राशि और स्रोत को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


