Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : कुल्हाड़ी से हमला कर किसान के बेटे को उतारा मौत के घाट, दादी समेत दो घायल

Asian News
MP Crime
X

MP Crime : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के कलानी गांव में 19 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी दादी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

MP Crime : जानकारी के अनुसार, कमलेश कुशवाहा अपनी दादी नन्नी बाई के साथ खेत पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने पहले गाली-गलौज, फिर पथराव और आगजनी शुरू कर दी।

MP Crime : स्थिति बिगड़ने पर आरोपी लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर लौटे और कमलेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में नन्नी बाई और खेत में काम कर रहे जलील खान भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

MP Crime : घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि घायलों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अन्य की तलाश जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019