Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Balod Special Story : मूर्तियां बनकर तैयार अब मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार, पत्नी के गहने और खेत बेचकर बनाई थी वीर शहीदों की मूर्ति...पढ़े पूरी स्टोरी

Uma Verma
Balod Special Story
X

Balod Special Story

Balod Special Story : बालोद : बालोद जिले के देवगाहन गांव के रहने वाले लोकेंद्र साहू ने अपने लाखों रुपए खर्च कर 18 शहीदों की मूर्ति अपने खेत में लगा रहे हैं.... जिसका काम लगभग अंतिम चरण पर है.... लोकेंद्र साहू सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते थे इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के सानिध्य में

मुख्यमंत्री के साथ सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में वीर शहीदों की प्रतिमा का अनावरण हो लेकिन कई बार सचिन तेंदुलकर के निवास स्थान पर चक्कर काटने और पत्र लिखने के बावजूद जवाब नहीं आने पर निराश होकर अब प्रदेश के मुखिया को शहीद परिवारों ने पत्र लिखा और शहीद की प्रतिमा के अनावरण के लिए न्योता भेजा।

Balod Special Story

दरअसल लोकेंद्र का शुरू से ही वीर शहीदों के प्रति विशेष लगाव है.....यही वजह है की वह अपने पत्नी और मां के गहने गिरवी रखकर और खेत बेचकर अपने खेत में 18 शहीदों की प्रतिमा लगा रहे है....जिसका काम लगभग पूरा होने वाला है....उनकी सोच है की वर्तमान पीढ़ी के युवा उन शहीदों की प्रतिमा को देखकर प्रेरणा ले और देश प्रेम के प्रति लगाव बढ़े।

Balodabazar Violence Case : कोर्ट में पेश हुए विधायक देवेंद्र यादव, 18 अक्टूबर को अगली सुनवाई

जिन परिवार के जवान शहीद हुए हैं वह आज देवगहन गांव पहुंचे और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शहीदों की प्रतिमा अनावरण के लिए निमंत्रण भेजा....और शहीदों की प्रतिमा के नजदीक जाकर अपने परिवार के शहीद जवानों की प्रतिमा को देखा....शहीद परिवार के सदस्यों ने हाथ में पोस्टर लेकर शहीद प्रतिमा के अनावरण हेतु अमूल्य समय देने के लिए निवेदन किया


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019