Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा, SDRF का रेस्क्यू जारी

Asian News
Raipur City News: Birthday celebrations turn into mourning, a young man who went for a picnic drowned in the river, SDRF rescue operation underway
X

Raipur City News: Birthday celebrations turn into mourning, a young man who went for a picnic drowned in the river, SDRF rescue operation underway

Raipur City News : रायपुर। रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में जन्मदिन का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक नदी में डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Raipur City News : जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी स्थित शुक्रवारी बाजार निवासी 20 वर्षीय रूपेश देवांगन अपने दोस्तों के साथ सातपाखर इलाके में जन्मदिन मनाने गया था। बताया जा रहा है कि आज ही उसका जन्मदिन था और इसी खुशी में दोस्तों के साथ नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचा था। परिजनों ने बताया कि रूपेश के पिता ने उसे बाहर जाने से मना किया था, लेकिन वह दोस्तों के साथ चला गया।

Raipur City News : पिकनिक के दौरान सभी युवक नदी किनारे समय बिता रहे थे, तभी रूपेश अचानक नदी के गहरे हिस्से में चला गया। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वह डूबने लगा। मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके।

Raipur City News : घटना के बाद दोस्तों ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रशासन का कहना है कि युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019