Axar Patel Ruled Out
Axar Patel Ruled Out: मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के निर्णायक मोड़ पर भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल खराब स्वास्थ्य के कारण सीरीज के शेष दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अक्षर फिलहाल लखनऊ में टीम के साथ हैं और मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहेंगे।
Axar Patel Ruled Out: अक्षर पटेल तीसरे टी20 मैच में भी मैदान पर नहीं उतर पाए थे। उस समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी तबीयत ठीक न होने की जानकारी दी थी। अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाने वाले चौथे और पांचवें टी20 मुकाबले में अक्षर उपलब्ध नहीं रहेंगे।
Axar Patel Ruled Out: इस खिलाड़ी को मिला मौका
अक्षर के बाहर होने के बाद चयन समिति ने ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है। 31 वर्षीय शाहबाज ने भारत के लिए वर्ष 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक दो टी20 मुकाबलों में दो विकेट और तीन वनडे मैचों में तीन विकेट लिए हैं। लंबे समय बाद टीम में उनकी वापसी को खुद को साबित करने का बड़ा मौका माना जा रहा है।
🚨 NEWS 🚨#TeamIndia allrounder, Axar Patel has been ruled out of the remaining two @IDFCFIRSTBank T20Is against South Africa due to illness.
🔽 Details | #INDvSA | @akshar2026 https://t.co/CZja7iaLNm
— BCCI (@BCCI) December 15, 2025
Axar Patel Ruled Out: मौजूदा सीरीज का हाल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज फिलहाल 2-1 से भारत के पक्ष में है। भारतीय टीम ने पहला और तीसरा मुकाबला अपने नाम किया था, जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली थी। चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अगर यह मुकाबला जीत लेता है तो 3-1 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर लेगा। सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा।
Axar Patel Ruled Out: आखिरी दो टी20 मैचों के लिए भारतीय स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
