अतुल सुभाष केस: निकिता के अफेयर और सिद्दीकी से जुड़े राज हुए उजागर.....
बेंगलुरु: AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी जांच में कई नया मोड़ सामने आया है। पुलिस मामले की गहरी जांच कर रही है और कई सवालों के जवाब अभी भी लाजिमी हैं। बेंगलुरु और उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। अब RJ सिद्दीकी का नाम सामने आ रहा है, जिसे अतुल ने जौनपुर कोर्ट में बयान दिया था।
अतुल ने कहा था कि वह जब भी निकिता को पैसे भेजता था, वे लखनऊ स्थित RJ सिद्दीकी के खाते में ट्रांसफर हो जाते थे। इसके अलावा, अतुल ने यह भी आरोप लगाया था कि निकिता ने उनके बेटे व्योम का जन्मदिन RJ सिद्दीकी के घर पर मनाया था। हालांकि, निकिता ने RJ सिद्दीकी से किसी भी तरह के संबंध से इंकार किया है।
इसके अलावा, अतुल ने सुसाइड नोट में पत्नी निकिता, सास, साला और चाचा ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। फिलहाल निकिता सहित तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। 31 दिसंबर को अदालत में निकिता, निशा और अनुराग की पेशी होगी, जहां पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और आरोपों की समीक्षा की जाएगी। पुलिस अब RJ सिद्दीकी की भूमिका और उसके खाते में ट्रांसफर की गई राशि के इस्तेमाल की जांच कर रही है।
इस मामले में कई सवाल अनुत्तरित हैं, और यह देखना होगा कि जांच के दौरान कौन-कौन से नए खुलासे होते हैं।
