Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : ऑटो और मैजिक की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत

Asian News
UP Accident: Two high-speed bikes collided, 3 youths died on the spot
X

UP Accident: Two high-speed bikes collided, 3 youths died on the spot

UP Accident : मिर्जापुर। जिले के राजगढ़ क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। विशुनपुरा गांव के पास तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जिससे इलाके में मातम पसर गया।

UP Accident : जानकारी के अनुसार, सुनील केसरी (32) और सचिन केसरी (25) अपनी कपड़े की दुकान बंद कर रोज की तरह घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर एक ऑटो से हो गई। टक्कर के बाद जैसे ही दोनों संभलने की कोशिश कर रहे थे, पीछे से आ रही आलू से लदी तेज रफ्तार मैजिक ने उन्हें रौंद दिया।

UP Accident : हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019