Asian News Ayushman Award Conclave
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
Asian News Ayushman Award Conclave
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अग्रणी सैटेलाइट चैनल एशियन न्यूज एवं पोर्टल न्यूजप्लस 21 के संयुक्त तत्वाधान में एक खास कार्यक्रम आयुष्मान अवॉर्ड एवं कॉनक्लेव 16 जुलाई यानि आज शाम 4 बजे होटल सिंघानिया सरोवर पोर्टिको टाटीबंध रायपुर में आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले राज्य के प्रतिष्ठित डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा होंगे।
वहीं प्रदेश के प्रख्यात डॉक्टर भी आयुष्मान अवॉर्ड एवं कॉनक्लेव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले डॉक्टर पद्श्री डॉ. अरुण दाबके, लेफ्टिनेट जनरल डॉ. अशोक जिंदल डायरेक्टर एम्स रायपुर, डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा-कुलपति
Asian News Ayushman Award Conclave
बंधोपाध्याय एमडी डीएम एंडोक्रोनोलॉजी, डॉ. सुनील खेमखा डायरेक्टर श्रीनारायणा हॉस्पिटल, डॉ.यूसूफ मेमन डायरेक्टर एंड कैंसर सर्जन संजीवनी हॉस्पिटल, डॉ. विवेक केशरवानी डायरेक्टर सुयश हॉस्पिटल, डॉ. नीतिन गोयल डायरेक्टर सुयश हॉस्पिटल, डॉ. आशीष सिन्हा
डायरेक्टर मेडिकल एससीआई रायपुर, डॉ.एच.पी सिन्हा न्यूरोलॉजिस्ट नारायणा हेल्थ रायपुर, डॉ. हेमंत शर्मा उप अधीक्षक डीकेएस हॉस्पिटल रायपुर आदि शामिल होंगे।
बता दें कि एशियन न्यूज एवं न्यूजप्लस 21 मध्यभारत का अग्रणी सैटेलाइट न्यूज चैनल एवं न्यूज पोर्टल है और छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लाखों घरों तक पहुंच रखता है। एशियन न्यूज एवं न्यूजप्लस 21 के खास कार्यक्रम आयुष्मान अवॉर्ड एवं कॉनक्लेव आज 16 जुलाई को आयोजित है ।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.