Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, कई घायल, CM ने जताया शोक

UP Accident
X

UP Accident : कुशीनगर। जिले में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर दर्दनाक हादसा हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में लगभग 30 फीट नीचे पलट गई। इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

UP Accident : हादसा बड़हरा गांव के 50 श्रद्धालुओं के रायणी नदी में स्नान करने के लिए भैंसहा जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर टोला सिसई के पास नहर की पटरी पर पहुंचा, वह नियंत्रण खो बैठा और नहर में गिर गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य किया गया, जिसमें ट्रॉली को नहर से बाहर निकाला गया और दबे लोगों को सुरक्षित बाहर लाया गया।

UP Accident : सौभाग्य से नहर में पानी कम होने के कारण और बड़ा हादसा टल गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को संवेदना दी और घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019