अनुराग कश्यप का मुंबई छोड़ने का ऐलान, आखिर क्या है वजह....
Bollywood News : हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही मुंबई छोड़ देंगे। बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति से परेशान कश्यप ने अपनी तकलीफ को विस्तार से बताया और कहा कि वह इस वक्त बॉलीवुड के स्टार कल्चर और फिल्म निर्माण के तरीके से निराश हैं।
अनुराग कश्यप ने बताया कि बॉलीवुड में आजकल केवल व्यापार और मुनाफे की बात होती है। फिल्मों की सफलता के बजाय, फिल्में कैसे बिकेंगी, इस पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, जिससे फिल्म बनाने का मजा खत्म हो जाता है। यही वजह है कि कश्यप ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया है। वह खुद को एक्टर के तौर पर भी एक्सप्लोर कर रहे हैं और साउथ की फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं।

कश्यप का कहना है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म बनाने का उत्साह और स्वतंत्रता है, जो बॉलीवुड में नहीं है। बॉलीवुड में रीमेक की बजाय नई फिल्में बनाने की हिम्मत नहीं दिखती, जबकि साउथ की ‘मंजुम्मेल बॉयज’ जैसी फिल्में बॉलीवुड में नहीं बन पाई हैं।
उन्होंने बॉलीवुड में एक्टर्स के व्यवहार को लेकर भी आलोचना की और कहा कि हिंदी फिल्मों में हर अभिनेता को स्टार ट्रीटमेंट चाहिए, जबकि साउथ इंडस्ट्री में बड़े से बड़े अभिनेता भी बाकी फिल्म कर्मियों की तरह खुद को ट्रीट करते हैं।
कश्यप के इस बयान से यह साफ है कि वह जल्द ही मुंबई छोड़कर साउथ इंडस्ट्री में अपनी नई राह तलाशने की योजना बना रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


