Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market 20 March: रिकवरी मोड में बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में छाई हरियाली

Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में चालू सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 20 मार्च को बड़ी रिकवरी देखने को मिली। पिछले दिनों की भारी गिरावट के बाद, आज सेंसेक्स 74,532.96 पर और निफ्टी 23,114.50 के स्तर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक संकेतों के दम पर बैंकिंग और आईटी शेयरों में तेजी रही।

Share Market: बाजार में चौतरफा तेजी
शुक्रवार को बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की और शुरुआती घंटे में ही तेजी पकड़ ली। सेंसेक्स करीब 900 अंकों के उछाल के साथ 75,100 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी करीब 300 अंकों की तेजी के साथ 23,300 के आसपास ट्रेड करता दिखा।

Share Market: आज की तेजी में बैंकिंग और IT सेक्टर की अहम भूमिका रही। PSU बैंक इंडेक्स में करीब 2.7% की उछाल देखने को मिली, जबकि IT इंडेक्स 1.8% तक मजबूत हुआ। SBI, ICICI Bank और Infosys जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी ने बाजार को दिशा दी। मेटल और ऑटो सेक्टर ने भी तेजी में योगदान दिया, जिससे रैली और मजबूत हुई।

Share Market: शॉर्ट कवरिंग और ग्लोबल संकेतों से मिला सपोर्ट
हालिया गिरावट के बाद बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली, जिसने तेजी को और मजबूती दी। इसके साथ ही GIFT Nifty के पॉजिटिव संकेतों ने शुरुआत को मजबूत बनाया। हालांकि अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही, लेकिन एशियाई बाजारों में स्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019